RANCHI : झारखंड पार्टी के संसदीय समिति की बैठक राजधानी रांची स्थित एक निजी बैंक्विट हॉल में की गई. बैठक के उपरांत प्रेस वार्ता के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की ओर से प्रत्याशी देने के विषय पर विचार विमर्श किया गया. इस विचार विमर्श में तीन सीटों पर तत्काल में प्रत्याशियों की घोषणा संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से की गई.
झारखंड पार्टी के अध्यक्ष ने बताया कि अभी तक हुई बैठक में तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है. जिसमें हजारीबाग से राजकुमार कुशवाहा चतरा से दर्शन गंजू और चाईबासा से चित्रसेन सिंकु प्रत्याशी के रूप में खड़े होंगे साथ ही कहा कि जल्द ही लोहरदगा खुटी जिले से भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी.
