Thursday, February 26, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रदीप यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली रिंकी क्यों मिल...

प्रदीप यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली रिंकी क्यों मिल रही है धमकी, जानें

रांची : देश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। इसको लेकर राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दल अपने लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा सिलसिलेवार रूप से घोषित कर रहे हैं। झारखंड में भी लगभग सभी दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, लेकिन झारखंड की उपराजधानी दुमका की सीट पर कांग्रेस ने अभी तक अपने किसी लोकसभा प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है। मालूम हो कि गोड्डा एक अहम सीट है. यहां के मौजूदा सांसद बीजेपी से निशिकांत दुबे हैं. वह विपक्ष की भूमिका में हमेशा से काफी मुखर रहे हैं. झारखंड के राजनीतिक गलियारों में बस इसी बात की चर्चा है कि गोड्डा में बीजेपी के निशिकांत दुबे के खिलाफ कांग्रेस आखिर किसे मैदान में उतारेगी.

लगातार प्रदीप यादव दिल्ली में टिकट के लिए लॉबिंग कर रहे हैं. इधर इनपर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला रिंकी झा ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर मामले में और ट्विस्ट ला दिया है. मामले ने तुल इस वजह से पकड़ा है, क्योंकि इसी मामले को लेकर दुमका लोअर कोर्ट में 10 अप्रैल यानी आज ही सुनवाई होनी है. सुबह आठ बजे के करीब रिंकी झा फेसबुक पर पोस्ट कर लिखती हैं कि “कल से लगातार मुझे धमकी दी जा रही है. मुझ पर प्रेशर डाला जा रहा है. मेरे एक केस को लेकर उसमें गवाही देने के लिए”. हालांकि रिंकी झा ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उन्हें किस केस के लिए धमकी दी जा रही है और धमकी देने वाला कौन है. अब रिंकी झा के पोस्ट का स्क्रीनशॉट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular