Homeखबर स्तम्भअगामी चुनाव को लेकर कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन
अगामी चुनाव को लेकर कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन
गिरिडीह :अगामी चुनाव को लेकर मंगलवार को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र का प्रधान कार्यालय का उद्घाटन पचंबा के बुढ़वा तालाब के बग़ल में तुलसी विवाह भवन में किया गया। जिसके बाद गांडेय विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र का प्रधान कार्यालय का उद्घाटन हरखु महतो बॉयज़ हॉस्टल सिरसिया में किया गया। दोनों प्रधान कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोडरमा लोकसभा के प्रभारी विकास प्रीतम के द्वारा फीता काटकर किया गया। बताया गया की नूतन वर्ष नवरात्र के अवसर पर अगामी लोकसभा ओर गांडेय विधानसभा उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

इस बाबत भाजपा की ओर गांडेय विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी दिलीप कुमार वर्मा ने सभी गांडेय विधानसभा वासियों ओर राज्य वासियों को नूतन वर्ष की शुभकामनाए देते हुए मां दुर्गा से सभी के लिए मंगलकामना किया। कहा की भाजपा के कार्यकर्ता क्षेत्रों में हमेशा एक्टिव रहते है और लोगों की समस्या को जानने का प्रयास कर रहे है। कहा की राज्य की जनता झामुमो गठबंधन वाली सरकार से परेशान हो चुकी है अब जनता बदलाव चाह रही है और निश्चित तौर पर गांडेय उप चुनाव में यहां की जनता झामुमो को इसका जवाब देंगी। मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय कुमार सहबादी,बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व उप महापौर प्रकाश सेठ कोडरमा ज़िलाध्यक्ष अनूप जोशी, कोडरमा लोकसभा के संयोजक रामचंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी,कामेश्वर पासवान , विनय सिंह,समेत कई मंडल के अध्यक्ष नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।