Thursday, February 26, 2026
Homeखबर स्तम्भरिमांड के बाद हत्या के आरोपित की मौत पर हंगामा, कोयल पुल...

रिमांड के बाद हत्या के आरोपित की मौत पर हंगामा, कोयल पुल दो घंटे तक जाम

पलामू : हत्या के आरोपित अजय चौधरी की मौत पुलिस रिमांड के बाद तबीयत बिगड़ने से हो गई। उसका शव रांची रिम्स से पोस्टमार्टम के बाद पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में उसके घर लाया गया। अजय की मौत से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। अजय की मौत का जिम्मेवार पुलिस को ठहराते हुए सैंकड़ों लोग मंगलवार की सुबह सड़क पर उतर गए। अजय के शव को शाहपुर में कोयल नदी पुल पर रखकर जाम कर दिया। सुबह सात बजे से नौ बजे तक दो घंटे सड़क जाम रहा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular