बोकारो : आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो गया है,बोकारो के विभिन्न मंदिरों में पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना शुरू हो गई है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है।
मंदिरों में कलश स्थापना कर विधिवत पूजा अर्चना शुरू हुई है। साथ ही पूरा शहर भगवा झंडा से सज धज कर तैयार हैं।दूसरी ओर व्रतधारियों द्वारा अपने-अपने घरों में भी कलश स्थापित गई है। पंडित बद्रीनाथ तिवारी ने कहा कि शारदीय नवरात्र शुरू हो गया है, चैत माह में मनोकामना ज्योत जलाई जाती है, उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु शुद्धता पूर्वक शुद्ध मन से पूजा अर्चना करते हैं, या अखंड ज्योति जलाते है उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
