Tuesday, June 30, 2026
Homeखबर स्तम्भनक्सलियों ने पोस्टर चिपकाकर धमकी दी

नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाकर धमकी दी

पश्चिम सिंहभूम : जिले के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र अत्यंत नक्सल प्रभावित टोंटो एवं गोईलकेरा के सीमावर्ती गांव पोखरीबुरु, बांकी, लुईया एवं सांगाजाटा जाने वाले मार्ग स्थित बोर्ड और लोगों के घरों की दीवार पर भाकपा माओवादी नक्सलियों ने रविवार रात बडे पैमाने पर बैन-पोस्टर लगाये हैं। इन बैनर-पोस्टरों में तमाम पुलिस कैंप को बंद कर पुलिस को वापस करने, जनता पर युद्ध अभियान बंद करने, चुनाव का बहिष्कार करने आदि की बात लिखी गई है।

नक्सलियों द्वारा लगाये गये पोस्टर से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। सूत्रों के अनुसार उक्त क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ की भारी तैनाती है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular