Thursday, February 26, 2026
Homeखबर स्तम्भआम आदमी पार्टी की ओर से कृष्णा नगर स्थित जिला कार्यालय में...

आम आदमी पार्टी की ओर से कृष्णा नगर स्थित जिला कार्यालय में सामूहिक उपवास कार्यक्रम किया गया

गिरिडीह : आम आदमी पार्टी की ओर से रविवार को कृष्णा नगर स्थित जिला कार्यालय में सामूहिक उपवास कार्यक्रम किया गया। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता कार्यकर्ता एकजुट होकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सामूहिक उपवास अगुवाई आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने किया।  इस दौरान कहा गया कि अरविंद केजरीवाल का समर्थन जनता करेगी और इसका जवाब केंद्र की सरकार को वोट के माध्यम से जनता देगी। कृष्ण मुरारी शर्मा ने इस दौरान केंद्र सरकार पर जमकर कटाक्ष किया। कहा की विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत में पिछले दस सालों से जिस तरह से केन्द्र सरकार के द्वारा विपक्ष को कुचलने का काम किया जा रहा है यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा , सड़क दुघर्टना में घायल लोगों के मुफ्त इलाज के लिए फ़रिश्ते योजना जैसी जनहित की योजनाओं का बीजेपी पार्टी के पास जवाब नहीं है। दस सालों के शासन का हिसाब नहीं है। इसलिए विपक्ष के नेताओं को केन्द्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर जेल में डाला जा रहा है। ताकि लोकसभा चुनाव में वो इनकी नाकामियों को कोई उजागर नहीं कर पाये। कानून का  विपक्ष के ईमानदार नेताओं पर गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। जनता सब देख रही है। इसका जवाब जरूर देंगी। सामूहिक उपवास में आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार तिसरी प्रखंड अध्यक्ष राजू मंडल  बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश टुडू नगर उपाध्यक्ष मो  कबीर, गिरिडीह विधानसभा उपाध्यक्ष मुर्शीद मिर्जा, फुटपाथ नेता सोहराब रैन, मो शम्स, राहुल शर्मा, परवेज आलम, तिसरी प्रखंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष बिनोद राय, असगर अंसारी, इम्तियाज अंसारी , नरेश कुमार, पंकज सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular