रांची : रांची के चुटिया स्थित अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा के कार्यालय प्रांगण मे रविवार को महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
विधि – विधान से पूजा अर्चना के बाद लोगों ने महात्मा बुद्ध को पुष्पांजलि दी,और उनके सन्देश को सुना। मौके पर लोगों ने बुद्ध के ज्ञान को आत्मसात करने और समाज मे फैले अंधकार को इस ज्ञान के जरिए दूर करने का संकल्प लिया।
