Thursday, February 26, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची में लाखों के अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रांची में लाखों के अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रांची : तमाड़ थाना पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में दिगम महतो और झरीराम महतो शामिल है। इनके पास से 1200 ग्राम अफीम, 50 हजार नगद, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक बाइक बरामद किया गया है।बरामद अफीम की कीमत सात लाख 20 हजार आंकी गई है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना के रोलाडीह एवं बुरूसिंगु गांव के बीच ईटा भट्टा के पास एक एक बाइक से कुछ लोग अफीम खरीद – बिक्री करने के लिए आने वाले है। सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुण्डू के नेतृत्व में थाना प्रभारी बुण्डु एवं सशस्त्र बलों को शामिल करते हुए एक छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर पहुंची तो दो व्यक्ति भागने लगे। टीम ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया।

दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर अफीम बरामद किया गया। पूछताछ करने पर बरामद सामान के बारे में दिगम महतो ने बताया कि वह बुंडू के कोड़दा का रहने वाला है। अफीम खरीदने के लिए अपने फूफा के घर तमाड़ के मुचीडीह आया हुआ था।

RELATED ARTICLES

Most Popular