Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भबीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले “राम”टहल रांची पहुंचे...

बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले “राम”टहल रांची पहुंचे…

पूर्व सांसद रामटहल चौधरी कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद दिल्ली से रांची लोटे जहां महा गठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत किया गया। एयर पोर्ट में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

राम टहल चोधरी ने कहा की कांग्रेस और इंडिया गठबंधन में उन्हें मान सम्मान मिला है रही बात चुनाव लड़ने की तो इसका निर्णय पार्टी के अग्रणी नेतृत्व के द्वारा तय की जानी है हमारी ओर से पार्टी का निर्णय ही सर्वमान्य निर्णय होगा।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने से ओबीसी समाज के बीच एक अच्छा संदेश गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में लगभग 13 से 16 प्रतिशत ओबीसी वर्ग के लोग रहते हैं। रामटहल चौधरी इस समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। सीट शेयरिंग के सवाल पर बंधु तिर्की ने कहा कि आने वाले एक से दो दिनों के अंदर सारी स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगे। रामपाल चौधरी के रांची लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी नेतृत्व लेगा।

ज्ञात हो कि  कांग्रेस ने झारखंड भाजपा में बड़ी सेंधमारी करते हुए रामटहल चौधरी को कांग्रेस में शामिल किया था। रामटहल चौधरी  रांची से 5 बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय और कांग्रेस मीडिया के प्रमुख पवन खेड़ा की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। बता दें कि भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में चौधरी का टिकट काट दिया था जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular