Wednesday, February 25, 2026
Homeखबर स्तम्भअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस माह के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस माह के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस माह के अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों से आई हुई प्रगतिशील महिलाओं को  सम्मानित करने हेतु क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ (हिंद मजदूर सभा) के द्वारा नगर के कोऑपरेटिव कॉलोनी में एक महिला सम्मान समारोह का आयोजन संघ की अध्यक्षता बबली सिंह के नेतृत्व में किया गया।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संघ के महामंत्री सह सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सरोजिनी नायडू के जन्म दिवस 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है वही 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंद मजदूर सभा के नजरिए से महिलाएं समाज की अभिन्न अंग और क्रांति के मार्गदर्शक है। 1949 में हिंद मजदूर सभा के गठन के बाद माननीय जयप्रकाश नारायण ने मजदूर आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को आवश्यक माना।

हिंद मजदूर सभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा चंपा वर्मा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व कर रही है। आज की महिलाएं धनोपार्जन के साथ-साथ गृहणी का कार्य कुशलता से कर रहीं हैं।बहुमुखी प्रतिभा की धनी ऐसी महिलाएं न सिर्फ अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है अपितु अन्य महिलाओं को प्रेरित भी कर रही हैं। हमारी महिला अध्यक्षा बबली सिंह के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह भी चलाया जा रहा है। हम बोकारो के निजी उद्यमियों एवं बोकारो इस्पात संयंत्र के पदाधिकारियों से अपील करते हैं की जरूरत के अनुसार वोकल फाॅर लोकल के तहत उनके उत्पादों का उपयोग कर बोकारो की महिला को सबलता प्रदान करें।

कार्यक्रम में बोकारो के विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को मेडल देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में राज्यपाल से सम्मानित चिन्मया विद्यालय की शिक्षिका सरिता वर्मा, कोक ओवन में कार्यरत गुरमारी देवी, रविता रजक, बसंती केरकेट्टा, शशि देवी, रिंकू देवी, रीमा तिवारी, गुड़िया देवी,निर्मला पांडे शिक्षिका अय्यप्पा पब्लिक स्कूल सुनिता देवी प्रमुख रहीं। समारोह में शामिल महिलाओं ने केक काटकर उत्साह का प्रदर्शन किया।समारोह को श्री सिंह के अलावे  सरिता वर्मा,बबली सिंह, रितुडीह पंचायत की सम्मानित मुखिया रेणु देवी, निर्मला पांडे अंजू अग्रवाल आदि ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular