Wednesday, February 25, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड दस्तावेज नवीस संघ की शाखा इकाई की चुनाव कल

झारखंड दस्तावेज नवीस संघ की शाखा इकाई की चुनाव कल

बोकारो : झारखंड दस्तावेज नवीस संघ की शाखा इकाई चास के पदाधिकारियों के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

चुनाव शनिवार को होंगे, मतदान के लिए बैलेट पेपर का उपयोग किया जाएगा।चुनाव पांच पदो क्रमश अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव, उप सचिव,कोषाध्यक्ष के लिए होगा।चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।चुनाव में कुल 88 मतदाता अपने मतों के प्रयोग करेंगे।

मुख्य चुनाव पदाधिकारी ब्रह्मानंद देव ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है,मतदान के बाद मतों की गिनती भी शनिवार को यानी कल होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular