Wednesday, February 25, 2026
Homeखबर स्तम्भकेजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज ही सुनवाई

केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज ही सुनवाई

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट दिल्ली सरकार की कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से कल रात की गई गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर आज ही सुनवाई करेगा।

केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने आज जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की। इसके बाद बेंच ने आज ही सुनवाई करने का आदेश दिया।

इससे पहले 21 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल को गिरफ्तारी से संरक्षण देने पर इनकार कर दिया था। इसके बाद ईडी ने केजरीवाल को पूछताछ के बाद उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular