Homeखबर स्तम्भभाजपा का बूथ स्तरीय सम्मेलन का आयोजन बेंगाबाद स्थित के.एन. बख़्शी बीएड...
भाजपा का बूथ स्तरीय सम्मेलन का आयोजन बेंगाबाद स्थित के.एन. बख़्शी बीएड कॉलेज परिसर में हुआ
गिरिडीह : भाजपा का बूथ स्तरीय सम्मेलन का आयोजन बेंगाबाद स्थित के.एन. बख़्शी बीएड कॉलेज परिसर में गुरुवार को हुआ। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कोडरमा लोकसभा सांसद प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश समेत भाजपा के कई अन्य नामचीन नेता शामिल हुए।

इसी के मद्देनजर गुरुवार को गांडेय मंडल, अहिल्यापुर मन्डल वा ताराटांड़ मंडल से दर्जनों बूथ पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी, गांव पदाधिकारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल बेंगाबाद पहुंचे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मरांडी, कोडरमा लोक सभा प्रत्याशी अन्नपुर्णा देवी वा प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह के विचारों को सुनकर मार्गदर्शन प्राप्त किए। इसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार,पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरूण हाजरा, सांसद प्रखंड प्रतिनिधि रघुनाथ यादव,गांडेय मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष हरिमंडल, प्रमुख राजकुमार पाठक, अहिल्यापुर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र लोहानी, नीरज राय,सत्यनारायण यादव सहित अनेकों भाजपाई शामिल रहें।