Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भहजारीबाग सदर विधानसभा में वार्ड प्रभारी सम्मेलन का आयोजन, गौरव नारायण सिंह...

हजारीबाग सदर विधानसभा में वार्ड प्रभारी सम्मेलन का आयोजन, गौरव नारायण सिंह अपने समर्थको के साथ आजसु पार्टी में शामिल

हजारीबाग- हजारीबाग स्थानीय भाग्यमनी भवन में आजसू के द्वारा नगर निगम क्षेत्र वार्ड प्रभारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यकर्म में जिला अध्यक्ष विकास राणा इव नमन ठाकुर विधानसभा प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। साथ ही वार्ड प्रभारी एवं सभी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित रहे। वार्ड प्रभारी सम्मेलन की अध्यक्षता आफताब आलम के संदिग्ध में हुआ। मंच का संचालन ओम जी ने किया।

इस बैठक में युवा नेता गौरव नारायण सिंह अपने समर्थको के साथ आजसु पार्टी में शामिल हुए और अपने संबोधन में कहा कि आजसु नवयुवकों की पार्टी है, झारखंड में बहाली के नाम पर नवयुवकों के साथ खिलवाड़ किया जाता रहा है। इसलिए अब नवयुवक अजसु पार्टी में शामिल होकर मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और युवाओं की सरकार बनाएंगे। ताकि भविष्य में होने वाली बहाली परीक्षाओं में धांधली न हो और सभी को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकें। गौरव नारायण के साथ सार्थक सिंह, आयुश यादव, आयुश, 0पीयुश कुमार और कुणाल कुमार ने  आजसू का दामन थामा।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग सदर विधानसभा प्रभारी नमन ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा एवं महिला मंडल के अध्यक्ष सुहानी इक्का, नगर निगम के सचिव अविनाश कुमार उर्फ पिंकू, अधिवक्ता संघ हजारीबाग के अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, आनंद सिंह सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष एवं आजसू के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए ।

इस कार्यकर्म में बड़ी संख्या में युवकों ने नमन ठाकुर की अध्यक्षता में पार्टी का दामन थामा। मौके पर आजसू के जिला अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि आजसू पार्टी विस्तार करना है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पूरा समर्थन देना है। मुख्य अतिथि सदर विधानसभा प्रभारी नमन ठाकुर ने कहा की सिंदूर में आजसू  जिला कार्यालय का स्थापना किया गया है जहां लोगों को किसी तरह के समस्या होती है तो जिला कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या को रखें। इनका निवारण तत्काल किया जाएगा और करवाया जायेगा। अभी चुनाव का समय चल रहा है इस लोकसभा चुनाव में आजसू, बीजेपी को अपना पूरा समर्थन देगी और कंधे से कंधे मिलाकर काम करेगी। नमन ठाकुर ने यह भी कहा कि 22 मार्च को आजसू पार्टी कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आजसू के कार्यकर्ता तो जरूर आएंगे साथ ही साथ जो अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular