Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह : पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा चला

गिरिडीह : पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा चला

गिरिडीह : कोर्ट रोड में गुरुवार की दोपहर पति-पत्नी के बीच जारी विवाद कोर्ट से निकल कर सड़क पर आ गया. इस दौरान पति ने पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद कुछ देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर सभी को शांत करवाया. जिसके बाद सभी वहां से निकल गए.

इस बाबत बिरनी थाना क्षेत्र के बाराडीह की गायत्री देवी ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2013 में धनवार थाना क्षेत्र के बांधी निवासी संदीप शर्मा के साथ हुआ था. विवाह के बाद से ही वो लगातर उसे प्रताड़ित करता रहता है. इस दौरान यह मामला कोर्ट पहुंचा जहां दोनों के बीच मध्यस्था होने से बाद फैमिली कोर्ट वह विदा होकर ससुराल चली गयी. लेकिन ससुराल जाने के कुछ ही दिनों बाद फिर उसका पति संदीप शर्मा, ससुर व सास उसके साथ मारपीट करने लगे. जिसके बाद वो फिर कोर्ट की शरण में पहुंची. बताया कि आज कोर्ट में तारीख में वह पहुंची थी. जहां उसका पति भी गांव के कुछ लोगों के साथ आया था. लेकिन इस दौरान कोर्ट में ही विवाद शुरू हो गया और बाहर निकलने पर पति संदीप उसके साथ मारपीट करने लगा. गायत्री का आरोप है कि उसका पति दूसरा लड़की से बात करते रहता है और उससे शादी करना चाहता है.

बताया कि शादी के बाद उसके बच्चे हुए लेकिन वह नहीं बच सके. इसके बाद पुरे ससुराल के लोगों ने झूठ बोलकर उसका बंध्याकरण करवा दिया. इस कारण वह बच्चा गोद लेना चाहती है. कहा कि वो पति के साथ रहना चाहती है, लेकिन उसका पति उसे अच्छे से नहीं रखता और वह बच्चा गोद लेना नहीं चाहता. कहा कि पति को दूसरी शादी नहीं करने देंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular