Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा के कई कार्यकर्त्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी...

झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा के कई कार्यकर्त्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा

गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा गांडेय विधानसभा के कई कार्यकर्त्ताओं ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्त्ता प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आवास पहुंचे और मौके पर उनके समक्ष की पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी कार्यकर्त्ताओं को फूल माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया. बताया गया कि झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा गांडेय के मो. शाकिर हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर भाजपा नेता सुरेश साव,यदुनंदन पाठक,अशोक उपाध्याय,मनोज संघई, समेत अन्य नेता मौजूद थे. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोगों में उत्साह है.

कार्यकर्त्ताओं के सदस्यता लेने से केवल गिरिडीह ही नहीं, बल्कि पुरे राज्य को संदेश जायेगा. वहीं शाकिर हुसैन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए आज सभी ने पार्टी की सदस्यता ली है. आने वाले दिन में गांडेय विधानसभा उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में पार्टी को पूरा सपोर्ट किया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular