Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भसाइबर अपराधियों ने बनाया हजारीबाग उपायुक्त का फर्जी व्हाट्सअप अकाउंट

साइबर अपराधियों ने बनाया हजारीबाग उपायुक्त का फर्जी व्हाट्सअप अकाउंट

हजारीबाग : हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय के नाम से फर्जी व्हाट्सअप अकाउंट साइबर अपराधियों द्वारा बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में उपायुक्त ने जिले के लोगों को साइबर ठगी का शिकार होने से बचने की अपील की है। फर्जी व्हाट्सअप अकाउंट में हजारीबाग उपायुक्त की तस्वीर लगायी गयी है।

उपायुक्त ने कहा है कि साइबर सेल द्वारा मामले की जांच की जा रही है। कई बार साइबर अपराधी द्वारा ठगी के लिए फर्जी एकाउंट तैयार कर लोगों से पैसे की मांग की जाती है. उन्होंने किसी नये या अनजाने नंबर से कॉल या मैसेज के माध्यम से पैसे की मांग किये जाने पर विशेष सावधानी बरतने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी का प्रयास किये जाने पर अविलंब इसकी सूचना नजदीकी थाना को दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular