Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भपूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का बेंगाबाद में हुआ...

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का बेंगाबाद में हुआ आगमन

गिरिडीह : बेंगाबाद चौक में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का आगमन हुआ। यहां स्थानीय लोगों और जेएमएम नेताओं ने इनका गर्म जोशी से स्वागत किया। बताया जा रहा है कि आगामी 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ गांडेय विधानसभा का उपचुनाव भी होना है। जिसे लेकर कल्पना सोरेन झामुमो से उम्मीदवार हों सकती है।

उसी को लेकर विधानसभा के दौरे पर कल्पना सोरेन निकली हुई है। जहां जगह-जगह पर भव्य और जोरदार स्वागत जनता के द्वारा किया जा रहा है। कल्पना सोरेन लोगों के बीच जाकर बातचीत कर रही है। बेंगाबाद आगमन के दौरान कल्पना सोरेन कर्मजोरा मोड़ स्थित सिद्धू कान्हु पार्क में सिद्धू कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इसके बाद पूर्व विधायक सालखन सोरेन की समाधि पर भी इन्होंने मलयर्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।इस क्रम में इन्होंने दिवंगत विधायक सालखन सोरेन की पत्नी से मिलकर उनका आशिर्वाद भी लिया।

मौके पर बेंगाबाद चौक, घुठिया, चपुआडीह, झलकड़िहा, डाकबंगला में इनका भव्य स्वागत हुवा। इनके साथ बेबी देवी मथुरा महतो सुदीब्य कुमार सोनू सरफराज अहमद समेत कई झामुमो के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular