Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भआगामी लोक सभा चुनाव को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव तिवारी...

आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव तिवारी महतो ने एनडीए समर्थन में अभियान चलाया

गिरिडीह : आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव तिवारी महतो ने एनडीए समर्थन में बदडीहा में बुधवार को अभियान चलाया। अभियान के दौरान आजसू नेता संजय साहू से मिले और चुनाव पर चर्चा की। साथ ही ग्रामीण लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई।  इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकालों को बताने का काम किया। बताया गया कि भाजपा और आजसू गठबंधन से गिरिडीह को चंद्र प्रकाश चौधरी के रूप में सांसद मिला इसके बाद कई विकास की योजनाएं गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के लिए लाई गई। तिवारी महतो ने बताया कि सांसद चद्रप्रकाश चौधरी ने यहां के जन समस्याओं को सदन तक पहुंचाने का काम किया और केंद्र सरकार ने सभी समस्याओं को समाप्त करने का काम की। इस दौरान चंद्र प्रकाश चौधरी के कार्यकाल में हुए विकास का जिक्र किया गया। साथ ही इन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हुआ आज विदेश में भारत का डंका बज रहा है राम मंदिर समेत कई बड़े ऐतिहासिक फैसले लिए गए। मौके पर आजसू नेता संजय साहू दिनेश राणा वीरेंद्र राम उदय विश्वकर्मा सहित कई आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular