Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भउपायुक्त ने की कारा सुरक्षा समिति की बैठक

उपायुक्त ने की कारा सुरक्षा समिति की बैठक

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को कारा सुरक्षा समिति की बैठक धनबाद समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कारा सुरक्षा, कारा में कैदियों- बंदियों के लएि मूलभूत सुविधाएं, कैदियों-बंदियों के परिजनों से मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, सीसीटीवी कैमरा, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी टॉकी की कार्यशीलता, सायरन सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

इस दौरान उन्होंने कारा के सुरक्षा सहित भोजन, पानी, शौचालय एवं साफ-सफाई के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली एवं निर्देश देते हुए कहा कि कारा में कैदियों – बंदियों को जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों-बंदियों को स्वच्छ, ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, इसमें किसी प्रकार की कोताही ना बरतें।

RELATED ARTICLES

Most Popular