Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भगृह युद्ध में भाजपा ने साधा निशाना, सीता सोरेन भाजपा में हुई...

गृह युद्ध में भाजपा ने साधा निशाना, सीता सोरेन भाजपा में हुई शामिल

Ranchi : रांची : झारखंड से जामा विधायक सीता सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा देकर राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैला दी. उन्होंने न सिर्फ पार्टी का महासचिव पद छोड़ा बल्कि विधानसभा की सदस्यता भी त्याग पत्र दिया है.

इसके बाद दोपहर में दिल्ली में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली. प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान उनके साथ संजय मयूख समेत अन्य नेता शामिल थे. बताया जाता है कि वह लंबे समय से झामुमो से नाराज चल रहीं थीं. हालिया चंपाई सोरेन मंत्रीमंडल में भी उन्हें जगह नहीं मिली थी. जिसका उन्होंने मुखर होकर विरोध जताया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular