बोकारो : बोकारो के चीराचास थाना क्षेत्र में कल शाम को एक मारपीट की घटना सामने आई है. जिसमे पप्पू महतो को कुछ मुहल्ले के लोगों के द्वारा मारपीट किया गया और रंगदारी का भी मांग की गई.
इस मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए दोनो पीड़ित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए कहा की हमारे घर के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा था तभी धर्मेंद्र सिंह , पारस मुखर्जी ,रवि मुखर्जी इन सभी ने आ कर मेरे पिताजी के साथ मारपीट करने लगा साथ ही पांच लाख रुपए रंगदारी स्वरूप मांग करने लगा आपको बताते चले की जख्मी को सड़क निर्माण का काम मिला है.
सड़क निर्माण शुरू होते है कुछ अपराधी प्रवृति के लोगों द्वारा रंगदारी मांगी गई ,नही देने के विरोध में ये अपराधी लोग हरवे हथियार के साथ घर मे घुस कर मारपीट करने लगा जिसकी सूचना पीड़ित द्वारा चिराचस थाना को दी गई लेकिन थाने द्वारा सुरक्षा नही मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस कप्तान के मदद की गुहार के साथ न्याय मांगने पहुंची.
