Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भडीएसपी प्रमोद मिश्रा पहुंचे ईडी ऑफिस

डीएसपी प्रमोद मिश्रा पहुंचे ईडी ऑफिस

रांची : डीएसपी प्रमोद मिश्रा मंगलवार को ईडी ऑफिस पहुंच गये हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेज कर 19 मार्च को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया था .

उनसे अवैध खनन के सिलसिले में पूछताछ की जायेगी. साहिबगंज में अपने पदस्थापन के दौरान उन्होंने बरहरवा टोल विवाद को लेकर दर्ज प्राथमिकी का सुपरविजन 24 घंटे के अंदर कर पंकज मिश्रा और आलमगीर आलम को निर्दोष करार दिया था.

टोल विवाद को लेकर दर्ज प्राथमिकी के जांच अधिकारी पूछताछ के दौरान ईडी के समक्ष यह स्वीकार कर चुके हैं कि जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हुई.

RELATED ARTICLES

Most Popular