Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भविकास के लिए सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण : सीपी राधाकृष्णन

विकास के लिए सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण : सीपी राधाकृष्णन

रांची :  राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि विकास के लिए सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण है। वर्तमान में हमारा देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि मैं विभिन्न देशों का भ्रमण कर चुका हूं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नई दिल्ली का गौरवशाली इतिहास रहा है। राज्य में स्थापित झारखंड रक्षा विश्वविद्यालय को सैनिक विश्वविद्यालय के रूप में गठन करने के लिए इच्छुक हैं।

सोमवार को राजभवन में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नई दिल्ली के फैकल्टी एंड कोर्स मेंबर्स की ओर से नेशनल सिक्योरिटी एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज कोर्स के तहत झारखंड राज्य में इकनोमिक सिक्योरिटी पर अध्ययन के लिए आयी टीम के सदस्यों के साथ संवाद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि झारखंड राज्य का गठन बिहार से अलग होकर 15 नवम्बर, 2000 को सृजन हुआ और जब यह संसद में विधेयक रखा गया था। तब वे लोक सभा सांसद थे और उन्हें इस पर अपना मत देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

राज्यपाल ने कहा कि यहां पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं हैं। यहां के कई पर्यटक स्थल को आकर्षित करते हैं। झारखंड राज्य में खेल के क्षेत्र में कई प्रतिभा हैं, महेंद्र सिंह धोनी, जिनके नेतृत्व में भारत ने 2011 में विश्व कप जीता, यहीं के रहने वाले हैं। झारखंड को ”तीरंदाजी की भूमि” कहा जाता है। यहां की कई बेटियां हॉकी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश और झारखंड को गौरवान्वित कर रही है। इस अवसर पर उपस्थित कोर्स मेंबर्स के टीम के सदस्यों ने अपने विचार प्रकट किये।

RELATED ARTICLES

Most Popular