बोकारो : बोकारो के प्रशासन ने नाबालिग लड़की की शादी रुकवा दी। यह शादी 15 मार्च को विधि सम्मत होनी थी,बारात भी गांव में आ गई थी,बस शादी की रस्म पूरी करनी थी,तभी बीडीओ दल बल के साथ पहुंचे उन्होंने कानून का हवाला देते हुए शादी करने से मनाही कर दी। मालूम हो कि जिला बाल कल्याण समिति में 4 मार्च को चाइल्ड लाइन कॉर्डिनेटर के द्वारा एक लिखित शिकायत मिली जिस पर सीडब्ल्यूसी द्वारा जांच पड़ताल के बाद पाया की की 15 साल की बच्ची का विवाह 15 मार्च को होने जा रहा है.
जिस पर सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष द्वारा गोमियां के बाल विकास निषेध पदाधिकारी सह बीडीओ को लिखित सूचना दिया गया कि एक पंद्रह साल की बच्ची जो आठवी वर्ग की छात्रा है का शादी पंद्रह मार्च को होने जा रहा है, जिस पर अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए प्रशासन के सहयोग से उस विवाह को रोक दिया । और बच्ची को स्थानीय पुलिस के सहयोग से रेस्क्यू कर सीडब्ल्यूसी में उपस्थित किया।
लड़की के पिता ने दो उम्र प्रमाण पत्र एक आधार कार्ड और राशन कार्ड प्रस्तुत किया, इस दो प्रमाण पत्र में भिन्नता पाईं गई एक में 15 साल और दूसरी में 21 साल अंकित था। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष का कहना है की आपके द्वारा स्कूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत नही किया गया ,अब लड़की का मेडिकल करा कर उम्र का पता लगा कर समुचित करवाई की जाएगी। मजेदार बात हैं कि दो बहनें एक ही स्कूल के एक ही क्लास में पढ़ती हैं जबकि दोनो अलग अलग साल में जन्मी थी।इसलिए स्कूल को भी पत्र लिखकर जवाब मांगे जाएंगे।
