Monday, February 23, 2026
Homeक्राइमबोकारो : इलाज के अभाव में मरीज की मौत

बोकारो : इलाज के अभाव में मरीज की मौत

बोकारो : सदर अस्पताल बोकारो में इलाज के लिए भर्ती कराए गए मरीज की मौत इलाज के अभाव में हो गई।परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।हुआ यूं कि शनिवार की रात बोकारो थर्मल के गोविंदपुर बस्ती के तुरी टोला निवासी भुनेश्वर तूरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इस दौरान चिकित्सक के नहीं रहने के कारण उसकी इलाज शुरू नहीं हुई,अस्पताल में एएनएम थी जिसने परिजनों से कहा कि बिना चिकित्सक इलाज कैसे शुरू करूं? परिजन पूरी रात नीचे ऊपर दौड़ते रहे,इस दौरान मरीज आईसीयू के बेड पर लिटा छटपटाते रहा।जिसकी रविवार के 11 बजे मौत हो गई। मृतक के बेटी रानी कुमारी ने बताया कि यदि समय से पिता की इलाज शुरू हुई होती तो उनकी मौत नहीं हुई होती।

RELATED ARTICLES

Most Popular