भुरकुंडा : एंटी क्राइम चेकिंग के तहत शनिवार को भदानीनगर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने बाइक और चार पहिया वाहनों की डिक्की, बैग, कागजात की जांच की।
इस दौरान पूलिस ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में ओपी के एएसआई नूतन आशीष तिर्की दल-बल के साथ शामिल थे।
