भुरकुंडा : 15वें वित्त आयोग से शनिवार को पाली पंचायत भवन के समीप उपस्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास हुआ। शिलान्यास रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा चौधरी, उपाध्यक्ष रीता देवी, पार्षद जयराम बेदिया, मुखिया रेखा ने संयुक्त रुप से विधिवत किया।
अतिथियों ने कहा कि उपस्वास्थ्य केंद्र बन जाने से गांव के लोगों को काफी लाभ होगा। इलाज के लिए दूर- दराज मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण 55 लाख 50 हजार की लागत से होगा।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि मोती नारायण सिंह, आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, रोहन राम बेदिया, राम कृष्ण सिंह, नरेश बेदिया, सुमेश्वर बेदिया, टुनटुन सिंह, सुमेश्वर बेदिया, टिंकू बेदिया सहित अन्य मौजूद थे।
