Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची सिटीजन फोरम के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

रांची सिटीजन फोरम के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

रांची : रांची सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को अपर बाजार लालजी हिरजी रोड़ स्थित मानसरोवर बिल्डिंग में हुई।

इसमें उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह और सचिव सुशील क्रांतिकारी ने फोरम के कार्यों से सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया। इसके आलोक में आगे की रूपरेखा और कार्य योजना बनाई गई। उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी ने फोरम के लिए बनाए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर से समस्त उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत कराया, जिसके तहत आगामी कार्य योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular