Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भतीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन

तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन

गिरिडीह : रोटरी ग्रेटर और जयपुर के भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर की शुरुवात शुक्रवार को ईश्वर स्मृति भवन में सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू, सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा और रोटरी के पदाधिकारी तरणजीत सिंह सलूजा , भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के झारखंड प्रभारी रितेश पटवारी ने दीप जलाकर किया. इस दौरान शिविर में क्लब के विकास सिन्हा, विकाश शर्मा, ज्योति गुप्ता, विकास सोथांलिया, अभिषेक छापरिया की खास भूमिका रही. तीन दिवसीय शिविर में पहले दिन ही 137 वैसे मरीजों का चयन किया गया. जिनके अंगो का प्रत्यारोपण होना था. लेकिन शिविर में काफी संख्या में अंग से प्रभावित लोग पहुंचे थे. लिहाजा, शिविर के उद्घाटन के साथ पांव, हाथ से दिव्यांगो की साइज की नापी कर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के टेक्नीशियन द्वारा कृत्रिम अंग उपलब्ध कराया गया. मौके पर सदर विधायक सोनू ने रोटरी ग्रेटर ऑफ ग्रेटर और विकलांग सहायता समिति के शिविर की सराहना करते हुए कहा की किसी हादसे में अंग का चला जाना, उसके लिए बेहद
दुखद होता है. और ऐसे में संस्थाओं द्वारा ऐसे
ऐसे प्रभावित लोगो को अंग उपलब्ध कराया जाना भी एक सराहनीय प्रयास है. सदर विधायक सोनू ने दोनो क्लब और संस्था को शिविर आयोजित के लिए बधाई भी दिया. इधर शिविर को सिविल सर्जन के साथ बंटी सलूजा ने भी संबोधित किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular