Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भभाजपा नेता विनय सिंह ने लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया

भाजपा नेता विनय सिंह ने लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया

गिरिडीह : गिरिडीह विधानसभा अन्तर्गत नगर मंडल के वार्ड संख्या 5 एवं 6 में भाजपा नेता विनय सिंह के द्वारा शुक्रवार को लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घूम घूम कर लोगों से मिले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 10 साल के कार्यकर्ताओं को बताया।

श्री सिंह के साथ वासुदेव राम चंद्रवंशी, सुनित सिंह ने सभी लोगों को मोदी जी की ओर से राम राम कहते हुए प्रधानमंत्री के कार्यों को बताया। लोकसभा प्रभारी विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया की दर्जनों घरों में जाकर लाभार्थियों से मिलने पर जानकारी प्राप्त हुई की लगभग सभी को प्रधानमंत्री आवास प्राप्त हुए हैं।

इसके अलावा आयुष्मान कार्ड ,राशन कार्ड ,शौचालय ,गैस सिलेंडर ,शौचालय , मुक्त बिजली आदि गरीब कल्याण योजनाओं में से कोई न कोई योजना सभी को प्राप्त है कुछ लोगों का राशन कार्ड नहीं बना है जिसकी सूची मांगी गई। उसे बनवा कर उनके आयुष्मान कार्ड भी बनवा दिया जाएगा। संपर्क के क्रम में लाभार्थियों के द्वारा बताया गया की मोदी जी के प्रति हम लोगों को अटूट आस्था एवं विश्वास है ,हम लोग भाजपा को अपना मत देकर तीसरी पाली के लिए पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी आतुर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular