- 29 मार्च को भुरकुंडा कार्यकर्ता सम्मेलन
- 31 मार्च को जिला कमिटि का विस्तार
भुरकुंडा : भुरकुंडा के जवाहर नगर स्थित कार्यालय में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के प्रमुख सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता पतरातू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश लाल सिंदूरिया एवं संचालन प्रखंड महासचिव भुनेश्वर साव ने किया. इस बैठक में वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु, प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार, केंद्रीय महासचिव आदित्य नारायण प्रसाद, संगठन सचिव लखन अग्रवाल, केंद्रीय सदस्य राजाराम प्रसाद एवं जिला कार्यवाहक अध्यक्ष बसंत प्रसाद साहु बतौर अतिथि उपस्थित थे.
बैठक में ओबीसी को 27% आरक्षण देने, जाति आधारित जनगणना कराने, वैश्य आयोग का गठन, छोटे दुकानदारों की 10 लाख रुपये तक की ऋण माफ करने, वैश्य समाज की लूटी गयी जमीन वापस दिलवाने, बलकूदरा छाई डैम के विस्थापित ग्रामीणों को उचित मुआवजा एवं नौकरी आदि मांगों पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में कहा गया कि सरकार अब तक किसी की भी रही हो, हमेशा वैश्यों के साथ छल किया गया है.
अलग राज्य बनने के बाद भी वैश्य समाज को दोयम दर्जे का नागरिक समझा जाता रहा है. राजनीति दलों द्वारा चुनाव में झूठे वायदे करके वोट लिया जाता है और फिर वैश्य समाज को दरकिनार कर दिया जाता है. इस बात को लेकर वैश्य मोर्चा लगातार लड़ती रही है. और आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगा.
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि वैश्य समाज को चुनाव में धोखेबाजी से बचाने और एकजुट होकर रहने के लिए 29 मार्च को भुरकुंडा में वैश्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा.
कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद 31 मार्च को जिला कमिटी का विस्तार किया जायेगा।बैठक में प्रस्ताव पारित कर एनटीपीसी एवं राज्य सरकार को बलकुदरा छाई डैम के विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को तत्काल हल करने की मांग की गई. इस बैठक में प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष मद्धैश्वर केशरी, प्रखंड उपाध्यक्ष कैलाश साव, अशोक साव, प्रखंड सचिव देवकुमार पंडीत, संजय अग्रवाल, ओम प्रकाश साव, भरत केशरी, जीवन गुप्ता, अजय कुमार, महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष गीता देवी राणा आदि उपस्थित थे।
