Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भएसएसबी जवान के घर का ताला तोड़कर जेवरात, नगदी सहित 17 लाख...

एसएसबी जवान के घर का ताला तोड़कर जेवरात, नगदी सहित 17 लाख ले उड़े चोर

पलामू : शहर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो सुदना के बैंक कालोनी में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवान सूरज सिंह के घर में गुरुवार की रात चोरी हो गई। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। एक सप्ताह पहले परिवार के सभी सदस्य पटना गए हुए थे। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में चोरों को 15 लाख रुपए के जेवरात और दो लाख नगद हाथ लगे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी जानकारी लेकर छानबीन शुरू कर दी है। चोरी की इस घटना से बैंक कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है।

जवान सूरज की मां किरण सिंह जब शुक्रवार की अहले सुबह करीब चार बजे पटना से लौटी तो घर का ताला टूटा देखकर हतप्रभ रह गई। कमरे के अंदर सामान जहां-तहां बिखरे पड़े थे। अलमारी टूटी पड़ी थी। बक्सा के ताले टूटे हुए थे, जिसमें से सारे कीमती सामान गायब थे। चोरी की घटना एक कमरे में हुई। उसी में बक्सा, अलमीरा सहित अन्य सामान रखे हुए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular