Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड के कई हिस्सों में 16 से 18 तक बारिश और ठनका...

झारखंड के कई हिस्सों में 16 से 18 तक बारिश और ठनका के आसार

रांची : राज्य में फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा। रांची मौसम विभाग ने 16 से 18 मार्च तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जारी अलर्ट में तेज हवा के साथ ठनका गिरने की भी चेतावनी दी गई है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, पूर्वी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां जिला में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 मार्च के बीच पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 20 मार्च को भी बारिश की आशंका जताई गई है, जिसका असर राज्यभर में दिखेगा।

केंद्र की मानें तो आने वाले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। जानकारी हो कि पिछले दो दिनों के दौरान राज्य के तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है, जो तीन डिग्री तक की रही। ऐसे में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से लोगों को राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular