Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति गिरिडीह पहुंची

ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति गिरिडीह पहुंची

गिरिडीह : भारत सरकार के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति गुरुवार को गिरिडीह पहुंची और परिसदन भवन में भाजपा नेताओं ने बुक के देकर उनका स्वागत किया स्वागत के उपरांत पत्रकारों से बातचीत की। इन्होने कहा है कि मोदी सरकार की किसी भी योजना की विपक्ष ने कभी सराहना नही की हैं।

मंत्री ने कहा कि सी ए ए नागरिकता देने वाला कानून हैं ।किसी की नागरिकता लेने वाला कानून नही है । उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने आर्टिकल 370 हटाने का , तीन तलाक का , राम मंदिर निर्माण समेत सभी फैसलों का विरोध किया है। मंत्री ने कहा कि मथुरा हमारा आस्था का मामला है ।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के विकास के मुद्दे पर भाजपा और उसके सहयोगी दल 400 से अधिक सीटें जीतेगी।मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी राज्य के साथ विकास के मुद्दे पर भेदभाव नहीं करती हैं। वही इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ,चुन्नुकांत ,विभाकर पांडे , सुभाष चंद्र सिन्हा,संदीप दंगईच,सुरेश मंडल,दीपक स्वर्णकार,संजय सिंह, उषा देवी, संजू देवी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular