Tuesday, February 24, 2026
Homeखबर स्तम्भहरियाणा : मनोहर मंत्रिपरिषद ने दिया इस्तीफा

हरियाणा : मनोहर मंत्रिपरिषद ने दिया इस्तीफा

चण्डीगढ़ : हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को सियासत गरमा गई, जब पिछले साढ़े चार साल से चल रहा भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) का गठबंधन टूट गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार की सुबह राजभवन पहुंच कर पूरे मंत्रिपरिषद का इस्तीफा राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को सौंप दिया। इसी बीच कंवरपाल गुर्जर ने राज्य में मनोहर लाल के मुख्यमंत्री बने रहने का दावा किया है।

हरियाणा में देररात से चल रही राजनीतिक उठापटक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने सभी निर्दलीय विधायकों को मंगलवार सुबह अपने चंडीगढ़ आवास पर बुलाया और उनके साथ बैठक की। इस बैठक में सभी निर्दलीय विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular