Thursday, July 3, 2025
Homeक्राइमकोडरमा में गुपचुप खाने से फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए 70 से...

कोडरमा में गुपचुप खाने से फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए 70 से अधिक बच्चे और महिलाएं

कोडरमा से बड़ी खबर आ रही है। 70 से अधिक बच्चे और महिलाएं फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। कोडरमा के लोकाई और बलेरोटांड की घटना है, जहां 70 से अधिक लोग गुपचुप खाने से बिमार हो गए है। जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार यही से सारे लोग गुपचुप खाए थे। गुपचुप खाने के बाद सभी का पेट दर्द और उल्टी की शिकायट होने लगी। कई लोगों को दस्त की भी शिकायत हो रही है। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कई बच्चों की स्थिती गंभीर बाताई जा रही है। संख्या और बढ़ने की आशंका है।

गुपचुप बेचने वाले युवक को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। फूड सेफ्टी की टीम वहां पहुंच चुकी है और गुपचुप के अलावा, तमाम उत्पादों की जांच कर रही है। कोडरमा कि विधायक नीरा यादव ने बच्चे व महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं, उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत तमाम आला अधिकारी भी सदर अस्पताल पहुंच चुके हैं और हालात पर नजर बनाए हुए है। इलाजरत लोगों को जरूरी सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular