Sunday, March 15, 2026
Homeखबर स्तम्भबोकारो : 25 लाख के ज्वेलर्स उड़ा ले गये चोर

बोकारो : 25 लाख के ज्वेलर्स उड़ा ले गये चोर

बोकारो : बोकारो के सेक्टर 1 स्थित चारतल्ला बिल्डिंग के आवास संख्या 356 में भीषण चोरी का मामला प्रकाश में आया है। गृह स्वामी के मुताबिक 20 से 25 लाख रुपए के ज्वेलर्स चोरों द्वारा चुरा ली गई है। यह घटना सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 1 की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि गृहस्वामी नितेश कुमार अपने ससुर के मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर को लेकर बिहार के पटना चले गए थे जहां अंतिम संस्कार किया गया, इसी दौरान आवास को खाली तथा बंद पाकर चोरों ने उसे पर अपना हाथ साफ कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई, इसके बाद पुलिस आई व मामले की जांच कर कमरे में ताला जड़ दिया तथा इसकी सूचना गृह स्वामी को दी गई। जब गृह स्वामी बोकारो आया तो उसके घर में रखे गए गोदरेज के लॉकर को तोड़कर तकरीबन 20 से 25 लाख रुपए की समान चोरी की गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular