Homeखबर स्तम्भगिरिडीह के विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से साढ़े 4 लाख रुपये...
गिरिडीह के विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से साढ़े 4 लाख रुपये का चेक पीड़ित परिवारों के हाथों में सौंपा
गिरिडीह : 20 फरवरी को गिरीडीह स्टेडियम में मुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम से लौट रही एक ऑटो के पलट जाने से महिला समूह की एक महिला की मौत हो गयी थी एवं अन्य 6 महिला घायल हो गयी थी । ये सारी महिलाएं पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन पंचायत अंतर्गत पांडेयडीह के रहनेवाले थे । घटना के दिन कई रजनीतिक नेताओं ने अपने चेहरे चमकाने के लिए भीड़ को हवा दी एवं पीरटांड़ के चिरकी में सड़क जाम कर दिया था| जिसमे आरोप प्रत्यारोप के बीच मे विधायक के ऊपर भी कई टिप्पणिया की गई थी| लेकिन किसी भी नेता ने आगे आकर पीड़ित परिवार को कोई मदद नही दिला सका सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए भीड़ को उकसाने का काम किया |
लेकिन गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने आज पांडेय डीह पहुंचकर ग्रामीणों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री राहत कोष से मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन द्वारा प्रदत्त कुल साढ़े 4 लाख रुपये का चेक अपने हाथों से पीड़ित परिवारों के हाथों में सौंपा |

जिसमें मृतक कुंवारी देवी का पति भरत महतो – 3 लाख रुपये का चैक दिया गया
वही घायल हुए देवंती देवी पति बुलेंद्र महतो , 25 हजार रुपये
जसिया देवी पति इंद्रदेव महतो 25 हजार रुपये
अंजू कुमारी पति चुरामण महतो 25 हजार रुपये
खिरिया देवी पिता कैलाश महतो- 25 हजार रुपये
अनिता देवी पति मेघलाल महतो 25 हजार रुपये
आशा देवी पति बिशुन महतो – 25 हजार रुपये का चेक परिजनों को सौप वही
गांव की सभी महिलाओं एवं पुरूषों ने इस पहल की सराहना की एवं विधायक को साधुवाद दिया| मौके पर विधायक के अलावा झामुमो अम्बिका राय, हीरालाल महतो, युवराज महतो, विद्याभूषण, गोपाल शर्मा, दिलीप तुरी, वैजनाथ महतो, प्रकाश साव, नरेश कुमार , गुड़िया देवी, महतो समेत ग्रामीणों में से किस्टू महतो, शनु महतो, दीपक महतो, बिनोद महतो, लखन महतो, संजय महतो, डालेश्वर महतो,रमेश मोदी, धनंजय महतो, कुलदीप महतो आदि मौजूद थे ।