Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भभाजपा कार्यकर्ताओं ने किया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

गिद्धौर : प्रखंड कार्यालय के समीप सोमवार को भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विरुद्ध व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन दिया।जिसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष व संचालन महामंत्री ने किया।धरना प्रदर्शन में उपस्थित लोगों ने संबोधित करते हुए कहा कि बीते दिनों जेएसएससी नियुक्ति में रिकॉर्ड घोटाले किए गए।साथ ही साथ गरीबों को मिलने वाले अबुआ आवास में भी जमकर भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है।लेकिन राज्य सरकार में शामिल मंत्रियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है,सभी सिर्फ सम्पत्ति अर्जित करने में लगे हैं।धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक गुप्ता,ओबीसी मोर्चा हजारीबाग जिला प्रभारी बिंदेश्वरी यादव, रामानंद दांगी,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बबलु कुमार साव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार राणा, पंचायत संयोजक राकेश गुप्ता,श्यामदेव दांगी,ब्रह्मदेव यादव, चमारी दांगी,शिवकुमार दांगी,राजु साव,दिनेश्वर सिंह,पूर्व मुखिया महेंद्र राम प्रणेश कुमार गुप्ता, रोहित दांगी,दामोदर दांगी सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular