चतरा : सूर्य घर योजना का लोकार्पण केंद्र से PM नरेंद्र मोदी ने 2024 के अंतिम बजट में किए हैं| इस योजना के अंतर्गत एक करोड़ घरों के छतों पर सोलर पैनल लगवाने का लक्ष्य रखा गया है| इस योजना के लिए सर्वे करने का कार्य डाक विभाग को दिया गया है जिसके तहत डाक विभाग के सभी पोस्टमैन घर-घर जाकर सर्वे का काम कर रहे हैं| इस बारे में उप डाकपाल मनीष कुमार गुप्ता ने जानकारी दी है|