Sunday, June 28, 2026
Homeक्राइमदुमका में चाय की दुकान में घुसा ट्रक, तीन लोगों की मौत,...

दुमका में चाय की दुकान में घुसा ट्रक, तीन लोगों की मौत, छह घायल

दुमका : दुमका में सोमवार को सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र इलाके में अनियंत्रित मालवाहक ट्रक कुछ लोगों को रौंदते हुए चाय की दुकान में घुस गया। दुर्घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि 6 लोग घायल बताये जा रहे हैं।

मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने दुमका रिंग रोड को जाम कर दिया है। हालात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस वालों की तैनाती की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular