Ranchi : राज्य सरकार ने सात आइएएस अफसरों का तबादला कर दिया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग विभाग ने इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है.
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, वन विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल को एक बार फिर प्रधान सचिव के अलावा मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग का आतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं कुमुद सहाय को जामताड़ा और घोलप रमेश गोरख को चतरा डीसी बनाया गया है.
