Sunday, June 28, 2026
Homeक्राइमतेज रफ्तार बस और बोलेरो में भीषण टक्कर

तेज रफ्तार बस और बोलेरो में भीषण टक्कर

चतरा: तेज रफ्तार बस और बोलेरो में हुई भीषण टक्कर,घटना में बालेरो में सवार 10 वर्षीय मासूम बच्ची सहित आधा दर्जन लोग घायल। सदर थाना क्षेत्र के चतरा-सिमरिया मुखृय पर पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप की घटना।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलो को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती,घटना में घायल 10 वर्षीय मासूम शिफा प्रवीण की गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स किया गया रेफर। शहर के आजादनगर मुहल्ले के रहने वाले हैं सभी घायल लोग। जानकारों के अनुसार टाईम फेल होने के कारण तेज रफ्तार में जा रही थी जय मां सिंहवाहिनी नामक बस। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने दोनो वाहनो को किया बरामद।

RELATED ARTICLES

Most Popular