Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भजिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने किये बैठक

जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने किये बैठक

गिरिडीह : समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु दिनांक 04 मार्च से सोशल मीडिया के माध्यम से lamVerifiedVoter अभियान का प्रारंभ किया जा है। इसके निमित्त मतदाताओं के बीच तथा सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना है। डीसी ने बताया कि मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से चेक कर सकते है की उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं कौन सा बूथ है, आदि सारी जानकारियां पा सकते हैं।

यदि कोई अन्य त्रुटि है, तो नाम पंजीकरण करने एवं सुधार आदि हेतु आवेदन समर्पित कर सकते है। इसके साथ ही जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक Voter Helpline App डाउनलोड करवाने हेतु अभियान चलवाया जाय। डीसी ने सभी से कहा की देश का पर्व चुनाव का पर्व में सभी अहम भूमिका निभाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular