Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची में उग्रवादियों ने तीन हाईवा,एक लोडर और डीजी को किया आग...

रांची में उग्रवादियों ने तीन हाईवा,एक लोडर और डीजी को किया आग के हवाले

रांची : पिठोरिया थाना क्षेत्र के सांगा गांव में उग्रवादियों ने क्रशर में खड़े तीन हाईवा,एक लोडर और डीजी को आग के हवाले कर दिया। घटना शुक्रवार देर रात की है।

सूत्रों ने बताया कि घटना को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी ) संगठन ने अंजाम दिया है।लेवी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थलपहुंच कर जांच में जुट गई है। ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular