TSPC के सक्रिय सदस्य एक लाख का इनामी उग्रवादी संतोष गंझू ने झारखंड सरकार के आत्म समर्पण नीति से प्राप्त होकर सीआरपीएफ एवं रांची पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया इसे माला पहनकर स्वागत किया गया एवं 1 लाख का चेक भी प्रदान किया गया.
आत्मसमर्पण के बाद रांची के सीनियर एसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि विगत वर्ष 2013 से 2017 तक काफी सक्रिय रहा संतोष गंझू TSPC के लोकल गोरिल्ला स्क्वायड का स्क्वाड कमांडर था सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस के संयुक्त प्रयास एवं सक्रिय भूमिका निभाते हुए संतोष गंझू के परिवार से लगातार मुख्य धारा में लौटने को लेकर कहा जा रहा था जिसे इसने स्वीकार किया मुख्य रूप से संतोष गंझू दो घटनाओं में वांछित था और पुलिस मुख्यालय के द्वारा इस पर 1 लाख का इनाम भी था.
वही आप समर्पण किया संतोष गंझू ने बताया कि लगभग 2 सालों तकTSPC संगठन से जुड़ा हुआ था और उसके बाद उसे छोड़कर राजस्थान चला गया अब अपने परिवार के साथ जीवन बसर करना चाहते हैं हमारी हमारे अन्य संगठन के साथियों से अपील होगी कि इस प्रकार की अपराध की दुनिया छोड़कर अपने घर पर परिवार के साथ सुखी पूर्वक जीवन यापन करें.
