Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भहेमंत सोरेन को न्याय मिलने तक सड़क से सदन तक हमारा संघर्ष...

हेमंत सोरेन को न्याय मिलने तक सड़क से सदन तक हमारा संघर्ष रहेगा जारी : झामुमो

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो )की ओर से रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष 14 वें दिन गुरुवार को गढ़वा जिलाध्यक्ष तनवीर आलम की अध्यक्षता में उपवास कायर्क्रम संपन्न हुआ।

मौके पर गढ़वा जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि आज उपवास कार्यक्रम में गढ़वा जिला से हम सभी आए हुए हैं। रांची जिला समिति भी साथ में है। पूरे राज्य में न्याय यात्रा भी निकल रही है। और आपने देखा होगा कि दो दिन पहले ही संकल्प सभा का भी आयोजन रांची में हुआ था। इसमें काफी संख्या में लोग जुटे थे। हमारे निर्दोष नेता हेमंत सोरेन को केंद्र सरकार के इशारे पर साजिश के तहत जेल भेजा गया है। हम सभी उनके न्याय के लिए ही यहां पर उपस्थित हैं। जब तक उनको न्याय नहीं मिलता है। पार्टी के सारे नेता सड़क से लेकर सदन तक इसी तरीके से अपना विरोध जताते रहेंगे। न्यायालय पर हमें पूरा भरोसा है, हमारे नेता हेमंत सोरेन निर्दोष साबित होंगे।

रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा केंद्र सरकार के इशारे पर हेमंत सोरेन को जबरन जेल भेजा गया है और इससे कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है जिसे देखते हुए हमारे केंद्रीय समिति ने निर्णय लिया कि हम शांतिपूर्वक तरीके से उपवास कार्यक्रम के जरिये सभी पंचायतों मे न्याय मार्च निकाल कर अपना विरोध प्रकट करेंगे। जो आपको देखने को भी मिल रहा है और हेमंत सोरेन के न्याय के लिए हम लड़ते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular