Ranchi : भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने सदैव जनभावना का सम्मान किया है। भाजपा सदैव देश की जनता से जुड़ी रहकर, जनता की आकांक्षाओं को समझती है और शासन का दायित्व मिलने पर जन आकांक्षाओं के अनुरूप ही नीतियां, योजनाएं और कार्यक्रम बनाती है और जनता को भागीदार बनाकर उनका क्रियान्वयन करती है।
• यही कारण है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रही सरकार ने पिछले 10 सालों में समाज के हर वर्ग के जीवन में वास्तविक और गरिमामय ढंग से सकारात्मक बदलाव लाने में सफलता हासिल की है। यह इसलिए संभव हो सका क्योंकि भाजपा का विकास “थोपा हुआ कागजी विकास” नहीं था, “जन आकांक्षाओं के अनुरूप जनता की मर्जी से किया गया विकास” था।
• भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की है और इसे पूरा करने का वादा भी किया है। देश की आजादी का यह अमृतकाल चल रहा है और यह भारत के इतिहास का वह कालखंड है जब देश विकास में एक लम्बी छलांग लगाने जा रहा है।
• और इसी परिकल्पना के आधार पर भाजपा “विकसित भारत मोदी की गारंटी” संकल्प पत्र पर सुझाव अभियान का शुभारंभ करने जा रही है जिसका उद्देश्य है जन जन की आकांक्षाओं को सीधा मोदी जी तक पहुंचाना ताकि वे भाजपा के विकसित भारत संकल्प पत्र का आधार बन सकें। आकांक्षा संग्रह अभियान कार्यक्रम जनता के समर्पण और विश्वास का प्रमाण होगा। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के घोषणापत्र हेतु 1 करोड़ से अधिक लोगों के सुझावों, उनकी आकांक्षाओं और विचारों को जानने का लक्ष्य रखा है।
• राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा मीडिया कार्यक्रम के माध्यम से अभियान की लॉन्चिंग भाजपा केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली से की गई
• लॉन्च कार्यक्रम में सुझाव एकत्रित करने हेतु सुझाव पेटी, मिस्ड कॉल नंबर (9090902024) और नमो ऐप की सुविधा लॉन्च की गयी
• जन-जन के सुझाव एकत्रित करने के लिए पार्टी द्वारा LED प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखायी गयी
भारत के विभिन्न वर्गों और समुदायों से जुड़ने के लिए, इस अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जाएगा-
• देश के 125 प्रमुख स्थानों पर विशेष समुदायों (जैसे उद्योगपति, स्टार्टअप्स के फाउंडर, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, राष्ट्रीय खिलाड़ियों) के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेतागण संवाद करेंगे एवं विकसित भारत बनाने के लिए उनसे उनके सुझाव लेंगे।
• देश भर में 500 LED प्रचार वाहन चलाए जाएंगे जो मोदी सरकार के विकास का संदेश गाँव-गली तक ले के जाएंगे और साथ में जनता से उनके सुझाव भी एकत्रित करेंगे
• मिस्ड कॉल नम्बर 909090 2024 एवं नमो ऐप : मिस्ड कॉल नम्बर और नमो ऐप के माध्यम से जनता अपने सुझाव सीधा मोदी जी तक पहुँचा सकती है।
• 6,000 से अधिक सुझाव पेटियाँ – प्रत्येक विधानसभा में सुझाव पेटियाँ लगाई जाएँगी जिनमें लोग अपने सुझाव डाल सकेंगे। यह पेटियाँ पार्टी के अन्य कार्यक्रमों और सभाओं में भी होगी।
• प्रकोष्ठ के कार्यक्रम – सभी प्रकोष्ठो द्वारा मिलकर जिला स्तर पर 2-3 गोष्ठी के माध्यम से सुझाव एकत्रित किए जाएंगे। इसके साथ ही विधानसभा में अपने व्यवसाय के व्यक्तियों के साथ 4-5 छोटी बैठकों में सुझाव एकत्रित किए जाएंगे।
• घर-घर जनसंपर्क – पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा 10 लाख बूथों पर जनसम्पर्क किया जाएगा जिसमें वे नमो ऐप एवं मिस्ड कॉल नम्बर के माध्यम से जनता के सुझाव एकत्रित करेंगे। प्रेस वार्ता में उपस्थित जिला अध्यक्ष अनुप जोशी, कोडरमा विधानसभा प्रभारी भैया अभिमन्यु प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितेश चन्द्रवंशी, रामचन्द्र सिंह, रमेश सिंह, रवि मोदी,जिला महामंत्री राजकुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष रामनाथ सिंह, जिला मिडिया प्रभारी चन्द्रशेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नु, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिन्हा, देवनारायण मोदी,जुही दास गुप्ता, शिवलाल सिंह, सुधीर सिंह, बैजनाथ यादव, सुभाष मोदी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अरशद खान,विरेन्द्र मेहता, कोडरमा ग्रामीण अध्यक्ष दिनेश सिंह, आकाश वर्मा, सुनील बड़गवे, बिनोद भदानी, कृष्णा ब्रहपुरिया, आदि उपस्थित हुए।
